MP Free Laptop Yojana 2024 मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फ्री लैपटॉप योजना की घोषणा की है इस योजना का उदेश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित करना है इस योजना का फायदा ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा।  इस से वे घर बैठा उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. MP  Free Laptop Yojana का ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी आगे बताई गयी है

MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024

फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे कि Madhya Pradesh FREE Laptop Yojana 2024  के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए इस योजना के लिए जरुरी दस्तावेज कौन कौन से हैं इसके इलावा इस लेख में आपको  Madhya Pradesh Laptop Yojana 2024  के बारे में बिस्तृत जानकारी मिलेगी ताकि आपको इस योजना में आवेदन करने में कोई मुश्किल न आए और आप सफलता से आवेदन कर सकें 

What is MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 उदेश्य मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्र छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की सहायता दी जाएगी।

MP Free Laptop Yojana 2024 उदेश्य

छात्रों को डिजिटल शिक्षा में अप-टू-डेट रहने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने और जीवन में कामयाब होने के लिए  छात्रों के पास लैपटॉप होना बहुत ज़रूरी हैं। मध्य प्रदेश राज्य सरकार फ्री लैपटॉप योजना 2024  के द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास होने वाले छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक मदद करेगी।

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य छात्रों को उनकी पढ़ाई में मदद करना है, ताकि वे नए नए स्किल्स सीख कर डिजिटल कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें इस योजना का फायदा नियमित और प्राइवेट ( स्वयंपाठी ) शिक्षा प्राप्त करने वाले दोनों तरह के छात्र उठा सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर बताया कि जो छात्र अच्छे अंको से पास होंगे उनके प्रोत्साहन के लिए ₹25,000 कि राशि के  इलावा, सरकार छात्रों को एक प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी देगी।

MP Free Laptop Yojana 2024 Elegibilty

  1. MP Free Laptop Yojana 2024 सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए है। 
  2. ये योजना मध्य प्रदेश के 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए हैं। 
  3. इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के छात्रों को मिलेगा। 
  4. आवेदक के परिवार कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  5. आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  6. केवल सरकारी स्कूलों के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  7. आवेदक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना चाहिए। 

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्र  

12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए।

सामान्य श्रेणी के छात्र

12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 85% अंक प्राप्त करने चाहिए।

Documents for MP Free Laptop Yojana 2024 

  • आधार कार्ड Aadhar Card
  • जाति प्रमाण पत्र Caste Certificate
  • आय प्रमाण पत्र Income Certificate
  • निवास प्रमाण पत्र Residence Certificate
  • बैंक खाता विवरण Bank Account Details
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट 12th Class Marksheet
  • पासपोर्ट साइज फोटो Passport Size Photograph

How to apply for Madhya Pradesh Free Laptop

सबसे पहले  शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर  जाएं
इसके बाद लैपटॉप वितरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना रोल नंबर इंटर करना है।
रोल नंबर दर्ज करने के बाद
 Get Details of Meritorious Student वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने लैपटॉप योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यदि आपने मध्य प्रदेश बोर्ड से पढ़ाई की है और आपने कम से कम 75% अंक प्राप्त किए हैं तो आपको आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है आपके विद्यालय द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और आपसे आपके आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में ₹25000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। नीचे बताइए प्रक्रिया से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Previous Post Next Post